Let’s travel together.

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीएमओ को सौंपा

0 96

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

विकास खंड सांची के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बी एम ओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा कर्मचारियों के हित में मांग न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी ।
जानकारी के अनुसार आज नगर में विकास खंड स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मप्र के बेनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया । ज्ञापन में मांग की गई है कि लगभग बीस वर्षों से संविदा के रूप में स्वास्थ्य कर्मचारी रात दिन अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं तथा कोरोना काल में भी अपने परिवार से दूर रहकर अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार सरकार के आदेश का पालन करते रहे हैं तथा सरकार से अपने हित मे मांग की जाती रही है तथा सरकार ने भी कर्मचारियों के हित में नीति तैयार तो कर ली परन्तु उन्हें लागू नहीं किया जा सका जिससे परिवार का पालन दूभर हो गया है जबकि पूर्व में मुख्यमंत्री स्वयं भी कर्मचारियों के हित में घोषणा कर चुके हैं फिर भी लाभ नहीं मिल सका पुनः मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी कर्मचारियों ने मांग की है कि ज्ञापन में दी गई मांगों को शीघ्र मान्य किया जाये अन्यथा हम सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811