Let’s travel together.

पूर्व वन विकास निगम मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का बंसल अस्पताल भोपाल में निधन

0 203

9 फरवरी को कीटनाशक पिया था पटेरिया ने

भोपाल।मप्र के पूर्व वन विकास निगम मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का बंसल अस्पताल  भोपाल में निधन ।9 फरवरी को कीटनाशक  का सेवन किया था ।

 वन विकास निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटेरिया का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। शिवशंकर पटेरिया ने 9 फरवरी को कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी। भोपाल के बंसल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

61 वर्षीय शिवशंकर पटैरिया ने सागर जिले के मंडी बामोरा में जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले बीना फिर सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबियत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल शिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

जहर खाने से पहले पटैरिया ने सोशल मीडिया पर मैसेज डाला था, परिजनों को भी यह मैसेज उन्होंने भेजा था कि यह मेरी आखिरी रात होगी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी। कुछ देर बाद वे एक मंदिर के पीछे बगीचे में बेहोशी की हालत में पाए गए थे।

वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटैरिया पूर्व वित्त मंत्री राघव जी से जुड़े सीडी कांड के बाद चर्चा में आए थे। नवंबर 2020 में मंडी बामौरा में एक युवक पर गोली चलाने के आरोप पर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास  का मामला दर्ज किया गया था। वह लंबे समय तक जेल में रहने के बाद जमानत पर थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह जेल से आने के बाद से ही काफी तनाव में थे। वे अभी भाजपा से निलंबित थे।

शिवशंकर पटेरिया को उमा भारती का करीबी माना जाता था। उमा भारती के कार्यकाल में ही पटेरिया वन विकास निगम मंडल के अध्यक्ष बनाये गए थे। शिवशंकर पटेरिया बुधनी विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811