Let’s travel together.

एक बार फिर बस ड्राइवर और कंडक्टरों ने की हड़ताल, अपनी इन मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए किया विरोध

0 76

जबलपुर। जबलपुर में मेट्रो बस ड्राइवर और कंडक्टरों ने काम बंद हड़ताल कर दी है, जिस वजह से शहर में चलने वाली पचपन मेट्रो बसों का संचालन थम गया और यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी बस और कंडक्टर बस डिपो में जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और देर तक विरोध प्रदर्शन किया। मेट्रो बस कंडक्टरों की मांग है कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए, उनके वेतन से काटे जा रहे प्रोविडेंट फंड की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। लंबे समय से उन्हें देरी से वेतन का भुगतान किया जा रहा है जिससे उन्हें अपने परिवार का खर्च उठाने के लिए बार-बार कर्ज लेना पड़ता है।

 इसके साथ ही उन्होंने बस ड्राइवरों ने बताया कि ऐसी हालत में उनके लिए काम करना मुश्किल हो रहा है। शिकायत करने पर ऑपरेटर के द्वारा उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। जबलपुर में मेट्रो बस का संचालन निजी बस ऑपरेटर के द्वारा किया जाता है। मेट्रो बस ड्राइवर और कंडक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के बाद जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने निजी बस ऑपरेटर को इस समस्या को तुरंत दूर करने के आदेश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811