Let’s travel together.

टोनही के सन्देह में मूक बधिर ने की पड़ोसन कि हत्या,आरोपी गिरफ्तार

0 550

धरसीवां के सगुनी की घटना

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

टोनही के संदेह में मूक बधिर पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसन की गला दबाकर एवं ईंटा से मुंह पर वार कर हत्या कर दी पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया हैं।
विवेचनाधिकारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि घटना सोमाबार मंगलवार की दरमियानी रात्रि 9 बजे की है मृतका श्रीमति भानु सैन पति ओमप्रकाश सैन उम्र 28 निवासी सगुनी की हत्या की रिपोर्ट देर रात 11 बजे पुलिस को मिली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुचकर मौका पंचनामा तैयार कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेजकर पूंछताछ शुरू की ।
*मूक बधिर ने ऐंसे की हत्या*
हत्या के आरोपी पड़ोसी अरुण साहू पिता गुहाराम साहू उम्र 35 से पूछताछ करने पुलिस ने रायपुर से मूक बधिर एक्सपर्ट शैलेन्द्र मिश्रा को बुलाया जिसमे मूक बधिर ने बताया वह कुछ समय से हाथ पैर में दर्द से परेसान रहता था और उसे शक था कि पड़ोसन उस पर जादू टोना करती है इसी संदेह में उसने पड़ोसन को मारने की ठान ली और सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे जब पड़ोसन घर से निकली तो वह उसे पीछे पीछे गया और खार में जाकर उसने पड़ोसन को पकड़कर उसका गला दबाया इस दौरान मृतका ने खुद को बचाने के प्रयास में आरोपी के हाथ मे काटा भी लेकिन आरोपी अंततः पड़ोसन कि हत्या करने में कामयाब रहा
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्डम के बाद परिजनों को सौप दिया और हत्या के आरोपी मूक बधिर पड़ोसी को भादवि की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811