रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप/ओबेदुल्लागंज रायसेन
औबेदुल्लागंज में प्रशासन ने की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही 50 लाख की भूमि अतिक्रमण से कराई मुक्त राजस्व विभाग ने की कार्यवाही मोके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

औबेदुल्लागंज के ग्राम मगरपुंछ क्षेत्र में तालाब की पाल पर रहवासियो द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप निर्माण किया गया था इसकी जानकारी प्रशासन को लगी जिस पर आज गौहरगंज तहसीलदार हेमंत शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन को लंबे समय से उक्त भूमि पर कब्जे की सूचना मिल रही थी जिस पर आज भू माफिया से मुक्त कराई गई भूमि की कीमत लगभग 50 लाख आंकी जा रही।