Let’s travel together.

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास

0 128

सिलवानी रायसेन ।राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को सिलवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांधी चबूतरा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास एवं सत्याग्रह किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस धरना-प्रदर्शन कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया से चर्चा करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा पहले बोर्ड खरीदने का काम करती थी अब सीट खरीदने का काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ जनता को आगे आना होगा और सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है और सत्याग्रह के माध्यम से जनता को लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया गया है। अजय पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा रणनीति के तहत लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811