Let’s travel together.

भैंस को बचाने कुएं में उतरे दो ग्रामीण बाल-बाल बचे

122

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव के एक कुएं में गिरी भैंस को निकालने पानी में उतरे दो ग्रामीण जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आकर मौत के मुंह मे जाने से बाल बाल बच गए। जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश दोनों ग्रामीणों को काफी मशक्कत से कुआं से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। वहीं भैस की मौत हो गई।

पंपापुर गांव के जूनापारा में शुक्रवार की देर शाम शिवचरण बैगा का भैंस उसके घर की बाड़ी स्थित कुआं में गिर गया था। भैंस को बचाने भैस मालिक शिवचरण समेत उसका पुत्र जवाहिर लाल बैगा और पड़ोसी सोहन चेरवा कुआं में उतरे थे। कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने की वजह से शिवचरण बैगा और सोहन चेरवा बेहोश हो गए। स्थिति को भांपते ही जवाहिर ने शोर मचाया और हिम्मत दिखाते हुए अपने बेहोश पिता शिवचरण और पड़ोसी सोहन को रस्सी से बांधा और ग्रामीणों ने दोनों को बेहोशी हालत में कुएं से बाहर निकाला। आधा घंटे बाद दोनों को होश आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

सूचना पर शनिवार को घटनास्थल पहुंची नगर सेना की आपदा रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने कुएं में जहरीली गैस के रिसाव को ध्यान में रखते हुए बीए सेट पहनकर कुआं में घुसकर रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए मृत भैंस को कुएं से बाहर निकाला। इस कार्य में टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता, धनसाय, रिकेश, धीरेंद्र, रामेश्वर, बेला, कृष्णा, शिवनारायण, नेमसाय,, विरेद्र, अनूप, श्याम, विश्वजीत आदि की टीम सक्रिय रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811