रायसेन। सागर-भोपाल तिराहे पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने निर्वाचन आयोग की कार्रवाई पर कड़ा आक्रोश जताया।

सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र दुर्भावनापूर्ण तरीके से निरस्त किया गया है, जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने मांग की कि इस तानाशाही फैसले को तुरंत बदलते हुए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन वापस बहाल किया जाए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।