Let’s travel together.

बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम

0 48

सिलतरा पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद कर पकड़ा

उधोग नहीं देते पुलिस को काम करने वालों की सूचना

    सुरेंद्र जैन धरसीवां

सिलतरा पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद कर बिहार के चर्चित इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है खास बात ये है कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र की सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में नाम बदलकर काम कर रहा था इसे लेकर अब उद्योगों में काम करने वालो की सूचना पुलिस को न देने वाले उद्योगों पर भी सवाल उठने लगे हैं ।

सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि बिहार राज्य के जिला जहानाबाद के गंभीर आपराधिक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एवं 25,000 रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में रायपुर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है महिला थाना, जिला जहानाबाद (बिहार) में अपराध क्रमांक 35/2019 के तहत धारा 457, 341, 323, 307, 379, 504, 376(डी), 427, 34 भादवि. एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में आरोपी अजय यादव पिता स्वर्गीय श्री राम यादव, निवासी ग्राम गोछिया, थाना परसबिगहा, जिला जहानाबाद (बिहार) घटना कारित करने के पश्चात फरार हो गया था तथा लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र गया द्वारा उसके विरुद्ध 25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। विभिन्न स्तरों पर लगातार की जा रही पतासाजी एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी की उपस्थिति जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना बिहार पुलिस को प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होने पर जहानाबाद पुलिस की विशेष टीम रायपुर पहुंची तथा पुलिस चौकी सिलतरा, थाना धरसीवां, जिला रायपुर ग्रामीण से संपर्क स्थापित किया ओर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सहयोग का अनुरोध किया गया जिस पर चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर के नेतृत्व में रायपुर ग्रामीण पुलिस एवं जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्रित करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार पतासाजी की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी सिलतरा क्षेत्र स्थित सरोत्तम् स्टील कंपनी में कार्यरत है तथा अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर रह रहा है। प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय यादव को सिलतरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी उपरांत आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा उसे विधिवत जहानाबाद पुलिस के सुपुर्द किया गया। इसके पश्चात जहानाबाद पुलिस आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया हेतु जिला जहानाबाद (बिहार) लेकर रवाना हुई।

उल्लेखनीय है कि गंभीर अपराध के इस फरार एवं इनामी आरोपी की गिरफ्तारी में रायपुर ग्रामीण पुलिस एवं जहानाबाद पुलिस के मध्य उत्कृष्ट समन्वय, त्वरित सूचना संकलन तथा प्रभावी कार्यवाही का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

ज्ञात रहे कि सिलतरा क्षेत्र रायपुर ग्रामीण का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लघु, मध्यम एवं वृहद उद्योग संचालित हैं। इन उद्योगों में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए हजारों कर्मचारी एवं श्रमिक कार्यरत हैं। क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर सभी उद्योगों एवं संस्थानों को निर्देशित किया जाता रहा है कि उनके यहां कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी, श्रमिक एवं अन्य कार्मिकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाए, जिससे किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की पहचान कर समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

वर्तमान प्रकरण की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से सिलतरा स्थित एक निजी स्टील कंपनी में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित कंपनी प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन संबंधी निर्देशों का पूर्णतः पालन नहीं किया गया, जिसके कारण गंभीर आपराधिक प्रकरण में फरार एवं इनामी आरोपी स्थानीय स्तर पर अपनी पहचान छिपाकर कार्य करता रहा।

फेक्ट्री प्रबंधन पर भी लटकी कार्यवाही की तलवार

इस मामले में फेक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही को भी पुलिस गंभीरता से ले रही है कंपनी संचालक एवं प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही क्षेत्र के समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों को पुनः निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का समयबद्ध पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी सिलतरा से उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर (चौकी प्रभारी),परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक किशन लाल सहायक उपनिरीक्षक रमेश शर्मा,आरक्षक राजकुमार चौबे आरक्षक अर्जुन कुर्रे एवं जहानाबाद पुलिस (बिहार) से -उपनिरीक्षक सुरूचि शर्मा,सहायक उपनिरीक्षक धनंजय कुमार,आरक्षक श्रीराम साहू,आरक्षक बंशी कुमार,आरक्षक मिन्टू कुमार,महिला आरक्षक कोमल कुमारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811