Let’s travel together.

नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास 

0 117

रायसेन। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को रायसेन जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक उपवास कर विरोध दर्ज कराया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य की नीतियों पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की।

उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को कमजोर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

पूर्व जिला महामंत्री राजू महेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर करती है। यदि विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने की कोशिश की जाएगी तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अन्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम में रायसेन ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जावेद अहमद, प्रभात चावला नेता प्रतिपक्ष कामता राजोरिया राजू माहेश्वरी, हसीब हिंदुस्तानी, अकिल इंडियन, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नईम उद्दीन खान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

उपवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने, निष्पक्ष चुनाव कराने और विपक्ष की आवाज को सम्मान देने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने आगामी दिनों में भी जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में रायसेन में आयोजित उपवास कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811