Let’s travel together.

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को ऐसे करें स्ट्रांग

0 85

अब मौसम में बदलाव होने लगा है. जहां कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है. वहीं इस बदलते मौसम में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ जाता है. मौसम में बदलाव होते ही इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है और खांसी, जुकाम और बुखार जैसे परेशानियों से सबसे बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होना चाहिए. अगर हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग है तो शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है.

इन दिनों मौसमी बीमारियों का खतरा बहुत ही बढ़ गया है, ऐसे में आपको कई सावधानियां बरतने और अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना जरूरत है. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी ऐसी चीजें है तो हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करती है और मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों के खतरे से हमें बचा सकती हैं.

हल्दी वाला दूध

हमारी दादी नानी हमेशा हमें हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं. दरअसल हल्दी वाला दूध इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिल सकती है.

खट्टी चीजें

नींबू, संतरा, कीवी और अंगूर जैसे खट्टे फल खाने से भी आप अपने इम्यून सिस्टम के मजबूत बना सकते हैं. इस फलों में विटामिन सी होता है जो हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स और नट्स पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं और ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं. बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश खाना काफी फायदेमंद हो सकता है, ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं, जो हमारी शरीर की ऑवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.

काढ़ा

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अदरक, मेथी, इलायची, ओरेगेनो, जीरा जैसे हर्ब्स ले सकते हैं. आप इसका सूप, करी या फिर काढ़ा बना कर इसको पी सकते हैं. आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं. इसे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिलती है.

हेल्दी डाइट

बदलते मौसम में अपने डाइट का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. इसलिए ध्यान रखें की बैलेंस और हेल्दी डाइट लें. आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां, दही, दूध और साबुत अनाज जरूर शामिल करें और बाहर का खाना कम खाएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811