Let’s travel together.

लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त जारी, मुख्यमंत्री ने मंडला को दी बड़ी सौगात..

0 103

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी है। आपको बता दें कि यह लाडली बहनों की 9वीं किस्त की राशि है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी प्रदेश का भला नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ कुर्सी बचाने का काम किया है।

लाडली बहनों के खाते में योजना की 9वीं किस्त डाल गई है। सीएम मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर की है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा – मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज लाड़ली बहनों का दिन है…

प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 9वीं बार राशि आ रही है। ये पैसा आपके परिवार में खुशियां लाकर जीवन को आनंद से भर देगा।

आज लाड़ली बहनों के खाते में ₹1576 करोड़ की राशि अंतरित करने के साथ ही 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी लगभग ₹340 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

लाडली बहनों के लाड़ले भाई बन गए मोहन यादव

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की थी शिवराज की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी को पहली किस्त लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर की थी और 10 फरवरी को दूसरी किस्त लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। लाडली बहना योजना की राशि महिलाओं के बैंक खाते में तुरंत पहुंच जाती है। कई बार राशि पहुंचने में देर भी हो जाती है। लेकिन शाम तक सभी महिलाओं के खाते में राशि आ जाती है।

मध्य प्रदेश में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे थे की लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी। कांग्रेस इसे लेकर लगातार हमलावर भी थी। इसके बाद मोहन यादव ने बयान दिया था की पुरानी सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान भी सामने आया था उन्होंने कहा था कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं है तो क्या हुआ सरकार भाजपा की ही है और लाडली बहनों के खाते में राशि जरूर आएगी। इसके बाद मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद 10 जनवरी को पहली किस्त लाडली बहनों के खाते में आई थी और 10 फरवरी को फिर लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। मोहन यादव अब लाडली बहनों के लाडले भैया बन गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंडला में कीं गईं प्रमुख घोषणाएं

आदिवासी बालक बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाएं जाएंगे। नवीन आईटीआई खोला जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार के द्वार खुलेंगे। नवीन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, हॉस्टल, रोड एवं 11 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा। 134 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य होंगे। मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज भी खुलेगा। मंडला में 1 एक्सीलेंस कॉलेज भी दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811