Let’s travel together.

कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद

0 84

उत्तर भारत के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही। कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिती बनी रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना रहा। राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 43 वर्षों में यह जनवरी सबसे गर्म रही। श्रीनगर में बृहस्पतिवार को तापमान पिछली रात के शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया, जबकि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.5 डिग्री नीचे और शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल में लाहौल और स्पीति जिले के कुसुमसेरी में तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई। अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद हुईं सड़कों को खोलने के लिए काम चल रहा है।

नारकंडा और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.4 डिग्री और शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मनाली और भरमौर में शून्य से दो डिग्री नीचे, कुफरी में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भुंतर में 0.1 डिग्री, सुंदरनगर में 0.2 डिग्री और शिमला में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.9 और 6.2 डिग्री सेल्सियस था। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 3.9, 6.4, छह और चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक      |     कमलागंज सेवा बस्ती में घर-घर पत्र वितरण कर सुपोषण भारत अभियान का किया जागरण     |     यूएफबीयू के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल      |     शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज, 30 से ज्यादा मामले दर्ज     |     रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811