Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा को जिताने जुट जाएं- जगदीश देवड़ा

0 88

मेहनत कश इंसानो को दुनिया सलाम करती हैं- आलोक संजर

दमोह संसदीय क्षेत्र की बैठक संपन्न

धीरज जॉनसन  दमोह

संसदीय क्षेत्र दमोह के भाजपा पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष, पूर्व सांसद, विधायक,पूर्व जिलाअध्यक्ष की बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और पूर्व सांसद आलोक संजर के आतिथ्य में आयोजित किया गया।


बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने की। पूर्व वित्त मंत्री और विधायक जयंत मलैया, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ राम कृष्ण कुसमरिया, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, विधायक उमा देवी खटीक, लोकसभा संयोजक जाहर सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय इस बैठक में मंचासीन रहें।
सर्वप्रथम भाजपा के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार और जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि जगदीश देवड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता से जुट जाएं, भाजपा का परिवार बहुत ही विशाल है हम पंच से लेकर लोकसभा में हैं और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए आह्वान किया कि अब हम 400 के लक्ष्य के साथ दमोह लोकसभा में भी जुट जाएं और प्रचंड जीत दर्ज करें।


विशिष्ट अतिथि आलोक संजर ने कहा कि लोकसभा में पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता अपने बूथ पर मजबूती के साथ संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम करें। भाजपा की विचारधारा सेवा और समर्पण की रही है। मेहनत कश इंसानों को दुनिया सलाम करती हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं जैसा कोई नहीं है।
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोस चुनाव नजदीक है। अब हमें अपने बूथ, शक्ति केन्द्र पर वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्य में जुट जाना है। एक ही नारा, अब की बार फिर मोदी सरकार, ऐसा भाव लेकर कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाने के लिए प्रयास करे। भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव के कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा किया गया, बैठक का संचालन महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया |
दमोह लोकसभा स्तरीय बैठक में पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जनप्रतिनिधि लोकसभा सह संयोजक सहित लोकसभा क्षेत्र की आठों विधान सभा क्षेत्र से अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811