Let’s travel together.

मेहर समाज ने लिया फैसला समाजजन बोलेअब मृत्यु भोज करेंगे बंद,पुरानी रूढ़िवादी कुरीतियों को खत्म करने का भी लिया संकल्प

0 159

शिवलाल यादव रायसेन

मेर मेहर समाज के लोगों ने अब मृत्युभोज बन्द करने का निर्णय सर्व सम्मति के आधार पर लिया है।वहीं समाजजनों ने समाज में व्याप्त प्राचीन रूढ़िवादी कुरीतियों को खत्म करने का फैसला लिया है।ताकि समाज में बदलाव आए।
मेर मेहर समाज के प्रदेशाध्यक्ष  मनोहर मेहर ने भाजपा नेता पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन की मौजूदगी में यह बेहतर निर्णय लिया और समाज की भलाई की दिशा में ठोस कदम उठाया है।समाज के प्रदेशाध्यक्ष मेहर ने वर्ष 2016 में समाजजनों के सामने यह संकल्प लिया था कि समाज के किसी परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर मृत्युभोज पर प्रतिबंध लगाने की प्रेरणा परिजनों को हमेशा देते आए हैं।मेर मेहर समाज में भी अन्य समाजों की भांति जन जागृति भी आई है।


पिछले दिनों संस्कार बिहार वार्ड 13 निवासी जिला अस्पताल के रिटायर्ड कर्मचारी बुजुर्ग ज्ञान सिंह मेहर का निधन हो गया था।वह शिक्षक महेश मेहर के पिता थे।संस्कार बिहार कॉलोनी निवासी ज्ञान सिंह मेहर की मृत्यु के बाद उनके अंतिम में सैकड़ों लोग शामिल होने के लिए मुक्तिधाम पहुंचे।यहां शोकसभा के बाद समाजजनों ने यह प्रस्ताव रखा कि मृत्यु भोज और फिजूल खर्ची पर रोक लगाई जाए।ज्ञान सिंह मेहर के पुत्र शिक्षक महेश मेहर ने बताया कि उनके पिता भी मृत्यु भोज रसोई तेरहवीं के विरोधी रहे थे।इसीलिए वे पिता के आदेश का पालन करते हुए वे और मेहर समाज अब समाज में बदलाव लाने के लिए नई सोच के साथ मृत्यु भोज पर रोक लगाएंगे।जिसका मेहर समाज के लोगों ने समर्थन किया है।
मेहर समाज सहित अन्य समाज के लोग भी रसोई प्रथा पर रोक लगाकर तेरहवीं की पुरानी रूढ़िवादी प्रथा पर रोक लगाएं तो समाजों की बेहतरी और उन्नति की दिशा में एक अच्छा कदम साबित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811