Let’s travel together.

टपरिया में नाबालिग लड़की के साथ आरोपी ने अश्लील हरकतें कर की छेड़छाड़

0 126

शिवलाल यादव  रायसेन

जिले में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की अस्मत खतरे में है।युवतियों महिलाओं पर अत्याचार की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।जो समाज में ठीक नहीं हैं।
जिले के थाना देवनगर के तहत एक आरोपी युवक द्वारा ख़ेरयाई में नाबालिग लड़की का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अश्लीलता करने का मामला सामने आया है।देवनगर पुलिस ने बताया कि खण्डेरा निवासी महेश महाराज ने नाबालिग भील जाती की लड़की के साथ यह अश्लील हरकत की।पुलिस ने बताया कि यह आरोपी देवनगर थाने का वाहन चलाता था।पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ पाक्सो एक्ट एससी एसटी के अंतर्गत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।जहां उसकी जमानत याचिका मजिस्ट्रेट द्वारा नामंजूर करने के बाद जिला जेल पठारी भेज दिया गया है।
युवती से किया दुराचार
रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर के तहत बड़कुई में भी नदी के नजदीक आरोपी ने युवती का रास्ता रोका और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।घटना का राज परिजनों को नहीं बताने आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है।सुल्तानपुर पुलिस ने बताया कि बड़कुई गांवमें आरोपी प्रदीप भील द्वारा नदी के समीप बड़कुई में भील युवती से दुराचार किया गया।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811