Let’s travel together.

सांप ने युवती को डसा, तो सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता, जानें पूरा मामला

0 92

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आज एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने डस लिया इसके बाद परिजनों को जानकारी लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचे लेकिन युवती के पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त जहरीले सांप को पकड़ लिया और डब्बे में बंद करके जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंचा जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में हंगामा मच गया इतना ही नहीं ड्यूटी डॉक्टर भी जहरीले सांप को फड़फड़ाता देख अचंभित हो गए।

बता दें मामला पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेजड़ा मंदिर के पास का है। जहां घर में सोते समय एक 20 वर्षीय युवती को जहरीले सांप ने काट लिया युवती ने जैसे ही सांप को भागते हुए देखा तो तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी परिजन उसे आनन – फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए।

लेकिन युवती के पिता उक्त जहरीले सांप को पकड़ने में जुट गए और कड़ी मशक्कत करके सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में डाल लिया और डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंच गए। इस दौरान सभी लोग आश्चर्यचकित होकर डब्बे में कैद सांप को देखते रहे। डॉक्टर भी डरे शहमे सांप को देखते रहे और युवती का उपचार करते रहे। फिलहाल युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |     अहिंसा के मंदिर में हिंसा! बेगमगंज के दिगंबर जैन मंदिर में मारपीट, महिला गंभीर हालत में सागर रेफर     |     कुर्मी समाज ने मनाई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जयंती      |     घर में पटाखों का जखीरा, उसी मकान में चल रही थी बच्चों की कोचिंग     |     महोड़िया में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा बिजली संकट से परेशान लोगों ने रोका राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला     |     कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले का किया निरीक्षण, महिला शिल्पकारों से किया संवाद     |     मोहम्मद आरिफ खत्री ने श्रीलंका में किया बाग प्रिंट का प्रदर्शन, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही कला     |     पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय में ‘युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा     |     दीपावली पर घर सजाने का शौक पड़ा महंगा, रंग-रोगन के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट     |     नकली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बता रहा असली और नकली शराब की पहचान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811