Let’s travel together.

मेन रोड से स्कूल तक पहुंचने के लिए रोड बनाने छात्रो ने किया चक्काजाम

0 130

स्कूल तक पहुंचने रोड नही,कीचड़ में निकलते है छात्र

रायसेन। ग्राम खरवई में मेन रोड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक सड़क बनाने की मांग को लेकर स्कूल की छात्राएं रायसेन भोपाल हाईवे NH 146 पर पहुंची और चक्का जाम कर दिया। छात्राओं की मांग है कि मेन रोड से स्कूल तक जो आधा किलोमीटर सड़क है वह काफी कच्ची है, बारिश के समय में आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंचायत द्वारा भी कई बार कहा गया है पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। पंचायत द्वारा केवल मिट्टी डाली गई है। हालात यह है कि परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि सड़क नहीं बनी तो आंदोलन जारी रहेगा। चक्का जाम की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी श्री बीरबल, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और पूर्व सरपंच डेनी शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्राओं को आश्वासन दिया कि सड़क बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। तब कहीं जाकर चक्का जाम समाप्त हो सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |     अहिंसा के मंदिर में हिंसा! बेगमगंज के दिगंबर जैन मंदिर में मारपीट, महिला गंभीर हालत में सागर रेफर     |     कुर्मी समाज ने मनाई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जयंती      |     घर में पटाखों का जखीरा, उसी मकान में चल रही थी बच्चों की कोचिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811