Let’s travel together.

AAP विधायक अमनातुल्लाह खान को नहीं मिली राहत, ED के नोटिस पर HC का रोक से इनकार

0 104

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड मामले में कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार के मामले में ईडी द्वारा अमानतुल्ला खान को जारी समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. अमानतुल्लाह ने नोटिस के खिलाफ कोर्ट में याचिका दी थी, लेकिन जस्टिस रेखा पल्ली और जस्टिस रजनीश भटनागर की खंडपीठ ने याचिका पर नोटिस जारी करने से मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि वह अमानतुल्लाह की अर्जी पर कोई नोटिस जारी नहीं कर रहा है और न ही उनके पक्ष में कोई अंतरिम आदेश दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी.

अर्जी में अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा?

कथित वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार के मामले में अमानतुल्लाह खान की याचिका में PMLA, 2002 की धारा 50 के अधिकार को भी चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया है कि इस बात की आशंका है कि PMLA के प्रावधानों की गलत व्याख्या के आधार पर ED के अधिकार का दुरुपयोग किया जा सकता है. याचिका में ये भी कहा गया है कि प्रावधानों का इस्तेमाल देश के लोकतांत्रिक और संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. साथ ही बिना आधार कार्रवाई करते हुए याचिकाकर्ता को फंसाया जा रहा है.

अमानतुल्लाह खान पर क्या है आरोप?

ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने मानदंडों और सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से कई लोगों की भर्ती की है. ईडी ने आरोप लगाया है कि अमानतुल्लाह खान ने अवैध भर्ती के जरिए बड़ी रकम जुटाई और उसे अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदकर निवेश कर दिया है.

ईडी की चार्जशीट में अमानतुल्लाह खान के तीन सहयोगियों जीशान हैदर, दाऊद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी समेत 5 संस्थाओं के नाम शामिल हैं. अमानतुल्लाह खान के इन सहयोगियों को ईडी ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था. ईडी का कहना है कि अमानतुल्लाह खान के इन सहयोगियों के बीच संदिग्ध लेन-देन हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फिटनेस सेंटर बंद, चालानी कार्रवाई जारी, ऑटो-लोडिंग चालक परेशान     |     महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811