एक से लेकर 9 मार्च तक होगा रामलीला राम कथा का भव्य आयोजन
सी एल गौर रायसेन
नगर के वार्ड क्रमांक 15 अर्जुन नगर स्थित मां सिद्धेश्वरी माता के दरबार में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आई रामलीला मंडली के द्वारा श्री रामचरितमानस के आधार पर सुंदर रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जा रहा है ।

रामलीला मंडली के संचालक पंडित बालकृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया कि सत्य सनातन धर्म प्रचारक रामायण राम कथा रामलीला मंडल प्रयागराज द्वारा रामलीला का आयोजन 1 मार्च से लेकर 9 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से लेकर 10:30 बजे रात तक संचालित किया जाएगा। रामलीला के पात्र कलाकारों द्वारा लीला का मंचन शुरू कर दिया गया है रामलीला मंडली में सभी कलाकार ब्राह्मण समाज के हैं।

रविवार को रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार की आकर्षक लीला का मंच के माध्यम से सुंदर मंचन किया गया । प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार गुरु विश्वामित्र यज्ञ सफल करने के लिए राम लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर साथ लाते हैं और यज्ञ को सफल करने के लिए उन्हें धनु विद्या सिखाते हैं, इसी दौरान तड़का नामक राक्षसी यज्ञ को विंध्यवस करने की दृष्टि से वहां आती है तो भगवान श्री राम उसका वध कर देते हैं और अहिल्या का उद्धार करते हैं। इस आकर्षक लीला को देखकर मंदिर प्रांगण में मौजूद धर्म प्रेमी आनंदित हो उठते हैं रामलीला मंडली के कलाकार मौखिक रूप से अपनी आकर्षक भूमिका निभा रहे हैं। रामलीला के आयोजक राम भक्तों द्वारा नगर के सभी धर्म प्रेमियों से अपील की गई है कि वह रामलीला का मंचन देखने पधारे एवं धर्म का लाभ उठाएं।