Let’s travel together.

तिल गणेश चतुर्थी पर तिल गणेश जी को भक्तों ने चढ़ाए इक्कीस हजार तिल के लड्डू

0 126

 

विंध्याचल पर्वत पर श्री सिद्ध गणेश धाम पर हजारों भक्तों ने किए तिल गणेश जी दर्शन

हर साल तिल बराबर बढ़ती है प्रतिमा

जामवंतजी द्वारा स्थापित हैं सिद्ध श्रीगणेश

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

मध्यप्रदेश अपनी ऐतिहासिक प्राचीन धरोहरों के लिए विश्व विख्यात है। प्रदेश के रायसेन जिले का भी अपना ऐतिहासिक महत्व है। जिले भर में प्रागैतिहासिक कालीन सभ्यता इसकी विशिष्ट पहचान है। प्राचीन पुरातात्विक धरोहरों से समृद्ध रायसेन जिले की बरेली तहसील मुख्यालय से करीब पन्द्रह किलोमीटर की दूरी पर उदयगिरि गांव के पास विंध्याचल पर्वत पर विघ्न विनाशक भगवान् श्रीगणेश जी का ऐतिहासिक प्राचीन सिद्ध स्थल तिल गणेश जी के नाम से विख्यात है।

सोमवार को यहाँ तिल गणेश चतुर्थी पर बड़ा मेला लगा। इस मेला में आसपास के करीब पचास गांवों के भक्त शामिल हुए और भगवान् श्रीगणेश जी को तिल के लड्डू का भोग लगाया। सोमवार सुबह से ही यहाँ भगवान् गणेशजी के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गया। बताया गया है देर शाम तक करीब पचास हजार भक्तों ने भगवान् श्रीगणेश जी के इस प्राचीन स्वयं सिद्ध स्थान पर माथा टेककर
मंगल मूर्ति से मंगल की कामना की। भगवान् श्रीगणेश जी की कृपा से घनघोर जंगल में भी सोमवार को मंगल जैसा माहौल रहता है।

श्रीगणेश जी को चढ़ाए इक्कीस हजार तिल के लड्डू

सोमवार को तिल चतुर्थी के पावन पर्व पर जामवंत जी द्वारा स्थापित श्री सिद्ध तिल गणेश जी को इक्कीस हजार से अधिक तिल के लड्डू चढ़ाए जाने का अनुमान लगाया गया है। यहाँ आने वाले हर भक्त के हाथ में तिल के लड्डू थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811