Let’s travel together.

दमोह में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौके पर हुई मौत..

0 126

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार अचानक पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह पूरी घटना देर रात को हुई रात भर कार में मौजूद युवक हादसे के बाद कार में ही फंसे रहे। एक बस चालक ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

बस चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से रेस्क्यू कर फंसे हुए युवकों को बाहर निकाला जिनकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरुण अपने एक साथी के साथ किसी काम से जा रहा था। वह जबलपुर मार्ग पर बम्होरी के पास पहुंचा ही था कि तभी उसकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ पूरी तरह से टूट गया और कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। देर रात होने के चलते हादसे का किसी को पता नहीं चला सुबह जब एक बस चालक निकला तो उसने इस पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811