Let’s travel together.

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दीक्षारंभ समारोह संपन्न

0 52

रायसेन।प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायसेन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ समारोह उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक गीत “हम होंगे कामयाब” से हुई, जिसे डॉ. राखी सोनी और डॉ. संतोषी कैथल ने स्वरबद्ध किया। इसके पश्चात रूपाली साहू द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुशवाह जी का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर जॉन द्वारा किया गया।
प्रवेश प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इशरत खान ने महाविद्यालय की स्थापना, प्रमुख अकादमिक गतिविधियाँ, पाठ्यक्रम, राष्ट्रीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, विद्यावन, पुस्तकालय, ग्रंथ अकादमी विक्रय केंद्र, परिवहन सुविधा एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी त्रुटियों के समाधान और दस्तावेज़ों के समुचित प्रस्तुतिकरण पर भी विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री जी.एस. कुर्वेती ने सभी विभागाध्यक्षों तथा शिक्षकों का परिचय कराया। इस अवसर पर वाणिज्य, राजनीति, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान, विधि, कंप्यूटर, गणित, भौतिकी, वनस्पति, रसायन, पुस्तकालय एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना परिचय दिया।
डॉ. सचिन कुमार ने फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग व क्वालिटी कोर्स तथा BFSI (Banking, Financial Services & Insurance) कोर्स की जानकारी प्रस्तुत की। डॉ. संतोष दाखले ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) आधारित पाठ्यक्रमों को प्रभावशाली PPT के माध्यम से स्पष्ट किया। डॉ. दीपक मीणा ने छात्रवृत्ति योजनाओं पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने गांव की बेटी एवं प्रतिभा योजना की जानकारी दी।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री मनोज कुशवाह जी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए नियमित उपस्थिति, सतत अध्ययन और गुरु-शिष्य समन्वय की प्रेरणा दी।
समारोह के समापन पर प्राचार्य डॉ. किशोर जॉन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और बताया कि महाविद्यालय में एईडीपी कोर्स, फार्मास्युटिकल और BFSI जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों को ₹8000 से 10,000 तक स्टाइपेंड की सुविधा उपलब्ध होगी । उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय की समस्त फैकल्टी विद्यार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
यह दीक्षारंभ समारोह नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए न केवल एक मार्गदर्शक मंच रहा, बल्कि उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास की दिशा में एक प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811