रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर पालिका ने वार्ड क्रमांक 22 में स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह भूमि गोशाला के पास स्थित थी! जिस पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी कई बार कार्रवाई की गई! लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा दोबारा कब्जा कर लिया जाता था। आखिरकार नगर पालिका को चार बार कार्रवाई करनी पड़ी!तब जाकर पूरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सका।
कार्रवाई के दौरान नगर पालिका का अमला और जेसीबी मशीन मौके पर मौजूद रही। अवैध निर्माण और कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए! कहा कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना जनहित में जरूरी है। वहीं नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है!कि दोबारा कब्जा करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मंडीदीप नगर पालिका के अतिक्रमण शाखा के प्रकाश बोहत, विनोद वंशकार, चिंटू करोसिया, गोलू पवार, मौजूद रहे!
इनका कहना है
मेरे द्वारा नगर पालिका में शिकायत की गई थी नगर पालिका द्वारा तीन बार अतिक्रमण हटाया गया था पर दोबारा कब्जा कर लिया गया था आज नगर पालिका द्वारा संपूर्ण भूमि से कब्जा हटाया गया है मैं मंडीदीप नगर पालिका को धन्यवाद प्रेषित करता हूं
राहुल सेन गोसेवक मंडीदीप