Let’s travel together.

विश्व विख्यात लक्ष्मण झूला टूटा,प्रशासन ने पुल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई

0 879

ऋषिकेश। विश्व विख्यात लक्ष्मण झूले के पुल का तार के अचानक टूटने से पुल से आवागमन कर रहे पर्यटकों के साथ-साथ प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने पुल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

रविवार दोपहर लक्ष्मण झूला पुल पर अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब टिहरी व पौड़ी जनपद को जोड़ने वाला विश्व विख्यात 100 वर्ष पुराने पुल‌ की विंड तार टूट गई। पुल का तार टूटने से पुल से गुजर रहे यात्रियों व पर्यटकों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने मुनिकीरेती थाने को दी।

सूचना मिलने पर मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह मौके पर पहुंचे और पुल से आने जाने वाले यात्रियों को रोक दिया गया है। पुल का तार टूटने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

ज्ञात हो कि इस पुल की‌ मियाद समाप्त होने पर 13 जुलाई 21 को लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जिसके बाद इसी पुल के पास ‌अब पीडब्ल्यूडी द्वारा एक निर्माण कंपनी से ‌बजरंग पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811