Let’s travel together.

मोबाइल लुटेरे शिकंजे में,करीब ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल जप्त

0 660

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

खरोरा पुलिस की सक्रियता से शनिवार को दो मोबाइल लुटेरे पुलिस के शिकंजे में आ गए जिनके पास से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल जप्त करने में सफलता अर्जित की है।
खरोरा टीआई रमेश मरकाम ने बताया कि 01.अप्रैल 2022 को ग्राम बिटिया निवासी पंकज साहू पिता रामअवतार साहू उम्र 21 साल ने खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की21.मार्च 2022 को वह काम करके अपने घर ग्राम बिठिया जा रहा था तभी रास्ते मे ग्राम खरोरा हड्डी गोदाम नया बस स्टैण्ड के पास अंधेरा का लाभ उठाते हुए अज्ञात लुटेरों द्वारो प्रार्थी पकंज साहू के हाथ में रखे वीवो कंपनी के मोबाईल किमती 11500 एवं रूपये छीनकर भाग गए।
खरोरा पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 210/2022 धारा 356, 379 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान माल-मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी की उसी दौरान 2 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि तिगड्डा चौक खरोरा में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में है जो अपने पास भारी मात्रा में मोबाईल रखे है जिसे बेचने की फिराक में है जिस पर पुलिस ने सूचना तस्दीक की ओर टींगु पिता शत्रोहन सावरा उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र. 12 बिजली ऑफिस के पास सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर एवं 02. धर्मेन्द्र पिता दाऊलाल सावरा उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्र. 12 बिजली ऑफिस के पास सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 24 नग अलग-अलग कंपनियों के मोबाईल जिनकी किमत लगभग 2,21,000 रूपये बरामद किया गया जिसमें से पंकज साहू का भी वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ। दोनो आरोपियों द्वारा इससे पूर्व भी गोलबाजार, रेल्वे स्टेशन रायपुर एवं धरसीवा शराब भट्ठी एवं अन्य कई जगहो पर मोबाईल चोरी, पॉकेटमारी एवं छीनकर भागना के वारदात को अंजाम देना बताये। आरोपियों को दिनांक 02.04.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रमेश कुमार मरकाम, उप निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, प्र.आर. 834 डिग्रीलाल भोई, आरक्षक 950 सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक 2118 मोहनीश बघेल, आरक्षक 2177 मुकेश नायक का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811