Let’s travel together.

बीते पांच साल में सहारा इंडिया के विरुद्ध ,जिला उपभोक्ता आयोग शिवपुरी में 467 मामले पेश व निराकृत 

0 196

-60 प्रकरणों में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी

शिवपुरी । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग शिवपुरी में बीते पांच साल में सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं ने 467 मामले पेश किए , इतने ही मामले जमाकर्ता के हित मे निराकृत हुए है, सहारा इंडिया को जमाकर्ता को शीघ्र भुगतान करने का आदेश दिया है, जिसका पालन सहारा इंडिया को करना है।
शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश मिश्रा ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी अनुसारसहारा इंडिया को पालन न होने से 102 जमाकर्ताओं ने वसूली हेतु इजरा प्रकरण पेश किए है, उनके हाजिर नहीं होने से, व जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि का भुगतान नहीं करने से, व उनका जारी गिर. वारंट कां निर्वाह न हो पाने से अनावेदक सहारा इंडिया के विरुद्ध 60 इज़रा प्रकरणों में स्थाई गिर. वारंट जारी कर, दाखिल रिकार्ड किया है, 42 निष्पादन प्रकरण अभी प्रचलित है, यह जानकारी आयोग ने सूचना के अधिकार के तहत दी है,


आयोग के सामने पेश किए निष्पादन प्रकरणों में सहारा इंडिया द्वारा राशि जमा नहीं करने से अन्य जमाकर्ता न तो वसूली हेतु निष्पादन प्रकरणों को पेश कर रहे हैं और न ही आगे नया मामला पेश करने में रुचि ले रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811