Let’s travel together.

लुटेरे पुनः हुए सक्रिय,होटल कर्मी के पेट मे चाकू घोंपकर लुटा मोबाइल व नगदी,हालत गंभीर

0 1,464

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

धरसीवां क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से बीते कुछ समय से शांत बैठे लुटेरे पुनः सक्रिय होने लगे हैं शनिवार को लुटेरों ने एक होटल कर्मी पर चाकू से वार कर मोबाइल व नगदी लूटे ओर फरार हो गए सिलतरा चौकी पुलिस लुटेरों की पतासाजी में जुट गई है।
क्षेत्र में कुछ समय से लूट की वारदातें न के बराबर होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन शनिवार की शाम लुटेरों द्वारा चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने से लोगो मे पुनः लुटेरों को लेकर चिंता व्याप्त होने लगी है।

होटल कर्मी राजू की हालत नाजुक एम्स में किया भर्ती

लुटेरों ने शनिवार की शाम 7 बजे सबसे व्यस्त रहने वाले सांकरा में सिक्स लाइन के किनारे सर्विस रोड के समीप ही होटल कर्मी पर चाकू से पेट मे वार कर मोबाइल और नगदी लूट लिए…..होटल कर्मी राजू उर्फ मंशाराम बारीक होटल के समीप ही रोजाना की तरह मैदान में फ्रेस होने गया था घात लगाकर बैठे दुपहिया सवार दो लुटेरों ने राजू का मोबाइल छीना विरोध करने पर लुटेरों ने उसके पेट मे चाकू से वार किए जिससे उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई और वह बेहोश होकर गिर गया लुटेरे उसे मरणासन्न छोड़कर मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए….लूट के शिकार राजू की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है उसे तत्काल रायपुर के एम्स में ले जाकर भर्ती किया गया है…..लुटेरों का पुनः सक्रिय होना ग्रामीणो के लिए चिंतित कर रहा है.जिस जगह यह लूट व हमले की वारदात हुई वह सांकरा के टाटीबंध ब्रिज के चौक के नजदीक है जो चौबीस घण्टे व्यस्त रहता है।

तलाश में जुटी पुलिस

चौकी प्रभारी प्रियेश जॉन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लुटेरों की पतासाजी में जुट गई है जल्द से जल्द लुटेरे पकड़ा जाएं इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है पुलिस की सक्रियता से लंबे समय से क्षेत्र में शांति बनी थी आज की घटना का जल्द पता लगाया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811