Let’s travel together.

पंचायतों का राजस्व बढाने सडक किनारे तैयार होंगे मार्केट

0 300

दायरा बढाकर व्यवसायिक संस्थानों को कर प्रक्रिया में लाने की तैयारी

अनुराग शर्मा सीहोर

पंचायतों को आर्थिक रूप से सुदृढ और सशक्त बनाने की दिशा में ग्रामीण विकास विभाग आगे बढ रहा है। पंचायतों का राजस्व बढाने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने कर प्रक्रिया में कसावट लाने की दिशा में  कदम उठाया है। इसी तारतम्य में पंचायतों में नए व्यवसायिक संस्थान बनाए जाएंगे जिनसे प्राप्त राजस्व गांव के विकास में खर्च किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गांवो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारें अनेकों कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि पंचायतों में व्यवस्था बनी है। आगामी दिनों में कर प्रक्रिया का दायरा बढाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे सडक किनारे शासकीय भूमि चिन्हित की जा रही है ऐसी जगह पर मार्केट तैयार किया जाएगा जिससे एक तो युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं पंचायतों की आय भी बढेगी।
चलाया जाएगा अभियान
ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले व्यवसायिक संस्थान होटल, पेट्रोल पंप, स्कूल, दुकाने, वेयर हाउस, रिर्सोट सहित अन्य संस्थाना पूरा डाटा तैयार किया जाएगा जो भी संस्थान छूट रहे हैं उन्हें कर के दायरें में लाया जाएगा। बताया कि स्वच्छता कर की व्यवस्था बनी हुई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसको लेकर जागरूकता की कमी देखी जा रही है। स्वच्छता को लेकर जन जागृति अभियान चलाया जाएगा।
समीक्षा और निगरानी
श्री तिवारी ने बताया कि पंचायतों में सम्पत्ती आईडी बनी है। जिसमें व्यवसायिक संस्थानों की जानकारियां हैं। कर व्यवस्था की सतत निगरानी होगी और समय समय पर समीक्षा की जाएगी। कई पंचायत की और बेहतर काम कर रही हैं लेकिन इस व्यवस्था को सुचारू बनाने की और विभाग काम कर रहा है। इससे  राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811