Let’s travel together.

अंबाडी में अयोध्या धाम मंदिर से राम जी की शोभायात्रा निकली

0 216

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम अंबाडी में विशाल चल समारोह निकाला गया। अंबाडी में अयोध्या धाम मंदिर से राम जी की शोभायात्रा निकाली गई जो गणेश मंदिर, चांदनी चौक शिव मंदिर, मुख्य मार्गो से होते हुए दीवानगंज पहुंची जगह-जगह राम शोभा यात्रा की भक्तगणों ने स्वागत किया।

दीवानगंज से होते हुए फैक्ट्री चौराहा भोपाल विदिशा हाईवे से होते हुए वापस अयोध्या धाम मंदिर पहुंची शोभा यात्रा के समाप्ति पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया तो वही शाम को बुंदेलखंडी गीत गूंजेंगे तो वही राम जानकी मंदिर दीवानगंज से राम की शोभा यात्रा निकाली गई। जो सोसाइटी से होते हुए गांव के मुख मार्ग से चलकर वापस राम जानकी मंदिर पहुंची। जहां पर प्रसाद वितरण किया गया तो देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया है शोभा यात्रा में नगर सहित आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

खेड़ापति हनुमान मंदिर पर रात को सुंदरकांड का आयोजन हुआ तो इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ का कार्यक्रम रखा गया। गुफा मंदिर और पुराने गुरुद्वारा मंदिर पर भी प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन भक्तों द्वारा सभी मंदिरों पर भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811