Let’s travel together.

RPF आफिस के पीछे अर्धनग्न अवस्‍था में मिला अज्ञात युवक का शव, सिर भी कुचला

0 62

अनूपपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर आरपीएफ आफिस के पीछे गुरुवार को एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। युवक की अज्ञात द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की आयु लगभग 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव खोदे गए एक गड्ढे में मिली है। सिर को पत्थर से इस तरह कुचल दिया गया कि पहचान नहीं हो पा रही है। कमर के नीचे युवक वस्त्र हीन था।

जीआरपी अनूपपुर द्वारा घटना क्षेत्र कोतवाली अनूपपुर का बताकर मामले में कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था इसके बाद शहर की पुलिस ने शव को उठवाया और विवेचना शुरू की। डाग स्क्वाड के माध्यम से भी वारदात से जुड़े पहलू जताने की प्रयास किए गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बताया जा रहा है रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा। घटनास्थल सुनसान होने के कारण रात को वारदात का पता किसी अन्य को नहीं लग पाया था घटनास्थल से आरपीएफ कार्यालय पचास मीटर की दूरी पर है। इस जगह पर वर्तमान में निर्माण कार्य हो रहे हैं। यहां भवन बनाने नींव की खुदाई चल रही है। गुरुवार सुबह काम करने वाले मजदूरों की नजर शव पर पड़ी थी।

घटनास्थल पर मृतक का अन्य कोई सामान नहीं मिला जिससे पहचान की जा सके। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच विवेचना शुरू कर दी है। मृतक स्थानीय है या बाहर का कोई मुसाफिर है, इसकी पड़ताल में भी पुलिस जुट गई हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर भी घटनास्थल पहुंचे, साथ ही उन्होंने हत्यारे का सुराग बताने वाले को तीस हजार रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811