Let’s travel together.

सुगम सड़क मार्ग और बेहतर पेयजल व्यवस्था के इंतजार में ग्राम खजरी

0 220

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर के निकट ग्राम खजरी के निवासी सुगम सड़क मार्ग,बेहतर पेयजल व्यवस्था के इंतजार में समय व्यतीत कर रहे है।

इस ग्राम के एक हिस्से में जहां करीब 75 से 80 ग्रामीण रहते है वहां सड़क मार्ग नहीं है और बारिश में हालात और भी बदतर हो जाते है वे चाहते है कि यहां सड़क बन जाए जिससे आवागमन में आसानी हो।
गांव में दिखाई देने वाले हैंडपंप के प्लेटफार्म टूट चुके है जिससे लोगों को पानी भरने में असुविधा होती है गर्मियों के मौसम में यहां पेयजल संकट की समस्या भी बताई गई पर शायद इस पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रामीणों का यह भी कहना था कि खजरी से सिंगपुर तक अगर अच्छा सड़क मार्ग बन जाए तो शहर तक जाने में आसानी होगी। इस संबंध में यहां के सरपंच जालम सिंह का कहना था कि किसान अगर जमीन दे दें तो सड़क बन सकती है,हैंडपंप के प्लेटफार्म ठीक करने का काम पीएचई का है और गांव से सिंगपुर तक सड़क के लिए लिखकर दिया है यहां से टीएस नहीं हो रहा है भोपाल से फाइल पास होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811