हिंदू नया वर्ष के उपलक्ष में सनातन धर्म प्रेमियों ने निकाली विशाल वाहन रैली, भगवामय हुई शहर की सड़कें
वाहनो पर भगवा ध्वज लहराते हुए रैली में शामिल हुए युवा, गूंजे जय श्री राम के जयकारे
सी एल गौर रायसेन
सनातन हिंदू नया वर्ष एवं गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में बुधवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन सनातन धर्म प्रेमियों एवं हिंदू युवा संगठन के सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल वाहन रैली निकालते हुए भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ नया वर्ष मनाया विशाल वाहन रैली चोपड़ा श्री हनुमान मंदिर से चलकर सागर रोड स्थित श्री पाटन देव हनुमान मंदिर पहुंची जहां से एकत्रित होकर युवा हिंदू सनातनीयों द्वारा सैकड़ों की संख्या में वाहन रैली निकालते हुए भगवा ध्वज के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर निकले। वाहन रैली पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से सागर मार्ग होते हुए भोपाल सागर तिराहा होकर रामलीला गेट के सामने से महामाया चौक सांची मार्ग, माता मंदिर चौराहा, तहसील कार्यालय के सामने से होते हुए सांची मार्ग होते हुए गोपालपुर श्री हनुमान मंदिर परिसर में समाप्त हुई वाहन रैली में युवा सनातनी पूर्ण उत्साह के साथ भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे इस प्रकार से जिला मुख्यालय पर हिंदू नव वर्ष की शानदार शुरुआत हुई।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही देवी मंदिरों में जल चढ़ाने उमड़ी भक्तों की भीड
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बुधवार को शहर के सभी देवी मंदिरों पर आज सुबह से ही माता मंदिरों पर जल चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ नजर आई कठिन उपासना के साथ चैत्र नवरात्रि की मुख्यालय सहित जिले भर में शानदार शुरुआत हुई नवरात्र को लेकर सभी सनातन धर्म प्रेमियों में गजब का उत्साह एवं धार्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है । घर घर में माता रानी की कलश स्थापना एवं अखंड ज्योति जलाई गई है सभी देवी मंदिरों पर भी अखंड ज्योति जलाई गई है । रायसेन शहर के सबसे बड़े विशाल शिवोम दुर्गा मंदिर पर इस बार भी 501 ज्योति कलर्स जलाए गए हैं जहां माता रानी की उपासना और पूजा अर्चना के लिए पहले दिन से ही बड़ी संख्या में देवी भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा सभी देवी मंदिर स्थलों पर भी माता रानी के जवारे ज्योति कलश रखे गए हैं अखंड ज्योति के साथ मां जगदंबे की उपासना का दौर शुरू हो चुका है इसके साथ ही मंदिरों पर माताए बहनों द्वारा भजन कीर्तन के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
अधिकारी रहे अलर्ट, पुलिस बल रहा तैनात
नए वर्ष के उपलक्ष में सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा निकाली गई विशाल वाहन रैली के आयोजन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहे वहीं वाहन रैली के समय कोतवाली की ओर से पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा, वाहन रैली के दौरान एस डी एम एल के खरे, एसडीओपी मैडम शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी मनोज सिंह वाहन रैली के साथ रहे। इस प्रकार से नया वर्ष अति उत्साह शांति सद्भाव के वातावरण में मनाया गया।