Let’s travel together.

बीज निगम का इंटरव्यू देने आई छात्राओं से अफसर ने गंदी बात, नौकरी के बदले कर बैठे ऐसी डिमांड

0 87

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीज विकास निगम के इंटरव्यू के दौरान अफसर ने छात्राओं से गंदी बात की। बीज निगम के अफसर ने इंटरव्यू के बाद छात्राओं से सेक्स की डिमांड की। नौकरी दिलाने के नाम पर अफसर ने एक रात साथ में रात बिताने के लिए छात्राओं को बोला। ये सुन छात्राओं के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद आरोपी अफसर के खिलाफ क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें बीज विकास निगम में नौकरी के लिए इंटरव्यू हुए थे। दो छात्रा इंटरव्यू देने पहुंची थी। इस दौरान इटरव्यू लेने आए अफसर ने जॉब देने के बदले में एक रात बिताने की डिमांड की। ये करतूत भोपाल के बीज निगम की प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार तंतुवे ने डिमांड की थी।

 3 जनवरी को ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। इस हरकत के बाद आनन फानन नें ग्वालियर क्राइंम ब्रांच पहुंची रीवा निवासी M.Sc. की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा तो आरोपी ने कहा कि गलती हो गई साहब। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 ए के छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811