Let’s travel together.

वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

0 108

भोपाल। वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर कालापीपल कोलार रोड में विशेष शिविर का आयोजन आज 5 सितंबर को किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जांच, नेत्र परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी जायेंगी। शिविर में आभा आई डी एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी दी जाएगी। सभी जांचें एवं दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिले में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । पूर्व में ओल्ड एज होम में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में दो सौ से अधिक वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं उपचार किया गया था।

60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के स्वास्थ्य की स्थिति को जानने के लिए वृद्धजन हेड काउंट सर्वे भी करवाया जा रहा है। जिसमें वृद्धजनों के चलने फिरने की स्थिति या अन्य शारीरिक समस्याओं, मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति, गंभीर बीमारियों की जानकारी एवं बुजुर्गों की देखभाल के लिए घर के सदस्यों की जानकारी ली जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811