Let’s travel together.

कसाई मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, मवेशियों की हड्डी मिलने वाले अवैध गोदाम को किया जमीदोंज

0 107

दमोह।  दमोह के कसाई मंडी में सुबह तड़के आज दमोह पुलिस और प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गए जहां उन्होंने 40 टन से अधिक मवेशियों की हड्डी मिलने वाली गोदाम को जमीदोंज कर दिया गया। वहीं इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन समेत नपा का अमला मौजूद रहा। मालूम हो कि दमोह गौ हत्या का का गढ़ बन चुका है। हिन्दू संगठनों के द्वारा लगातार ही दमोह प्रशासन और पुलिस पर गौ हत्या करने वालों का सहयोग करने के आरोप लगाए जा रहे थे।

 वहीं बीते दिनों हिन्दू संगठनों कि सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कसाईं मंडी मे दबिस देते हुए करीब 40 टन से अधिक मवेशियों कि हड्डी गोदाम में भरी पकड़ी थी,जिसे आरोपियों के द्वारा एक मिनी ट्रक के माध्यम से डिस्पोजल करने कि तैयारी कि जा रही थी, लेकिन मौके पर कोतवाली पुलिस और दमोह CSP अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हड्डी और आरोपियों को वाहन समेत हिरासत में ले लिया था,उसे गोदाम को आज सुबह तड़के दमोह प्रशासन ने मौके पर जाकर ध्वस्त कर दिया। वहीं इस दौरान दमोह SDM आर एल बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, CSP अभिषेक तिवारी और नपा CMO सहित भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811