Let’s travel together.

आधी रात को डायल-100 का ड्राइवर कर रहा था ऐसा काम, एसपी को लगी भनक, तुरंत दिए जांच के आदेश..

0 77

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर में पुलिस की वसूली का खुल्लम-खुल्ला खेल सामने आया है। नयागांव चौराहा पनिहार पर आधी रात को डायल 100 के ड्राइवर का वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। उगाई का उजागर होने पर आरोपी ड्राइवर को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। उसके साथ ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मी का खुलासा नहीं हुआ है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्वालियर के सोशल मीडिया पर वसूली का वीडियो वायरल पनिहार थाना क्षेत्र के नया गांव चौराहा का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डायल 100 चौराहे पर खड़ी है। ट्रेक आता देखकर डायल 100 का कर्मचारी उतरता है और वाहन चालक उसे आता देखकर ब्रेक लगता है पैसे थमाता है और आगे बढ़ता है। उगाई का खेल कई गाड़ियों से चलता देखा जा सकता है। वीडियो में वसूली करता दिख रहा है। डायल 100 कर्मी ड्राइवर राजीव राठौर बताया जा रहा है। लेकिन खास बात यह है कि डायल 100 का चालक अपने दम पर न तो गाड़ी वहां ले जा सकता है और ना वसूली कर सकता है।
ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मी वसूली करवाते हैं। वह खुद तो गाड़ी के अंदर रहते हैं। पैसा वसूलने चालक को भेजते हैं। इसलिए डायल 100 के चालक फस जाते हैं। इस मामले की जांच हो तो चालक के साथ ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मी का नाम भी सामने आएगा। फिलहाल जब यहां वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के पास पहुंचा तो उन्होंने डायल 100 के राजीव राठौर को सस्पेंड कर दिया। वही इस वीडियो के आधार पर पुलिसकर्मियों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811