Let’s travel together.

कार सेवा के लिए गठित हुई थीं प्रगट और गुप्त वाहिनियां

0 78

इंदौर। अयोध्या में कार सेवा के लिए दो वाहिनियां देशभर में बनाई गई थीं। प्रगट और गुप्त वाहनी में युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार रखा गया। इंदौर से भी दोनों वाहिनियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। युवाओं में कारसेवा को लेकर उत्साह था।

प्रगट वाहिनी में शामिल रहे सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रगट वाहिनी का काम माहौल बनाना था, जबकि गुप्त वाहिनी का काम गुप्त तरीके से अयोध्या तक पहुंचने का था। जोशीले नौजवान जो नारे लगा सकते थे, उनको प्रगट वाहिनी में रखा गया। प्रगट का काम स्थानीय प्रशासन को गुमराह करने का था।

वे बताते हैं कि लाखों युवा कार सेवा के लिए संगठित हुए थे। पूरे उत्साह के साथ मैं भी इसमें शामिल हुआ। इंदौर से हमारे साथ हजारों युवा कारसेवा में जुड़े। मुझे प्रगट वाहिनी में प्रशासन को गुमराह करने का दायित्व मिला। कई बैठकें हुईं। युवा अवस्था में उनकी रुचि के आधार पर वाहिनी में चुना गया। प्रगट वाहिनी को कहा गया था कि आप लोग नारे लगाते हुए अयोध्या की तरफ जाएंगे। निर्देश थे कि कहां ट्रेन से जाना है और कहां से बस यात्रा करनी है। यदि स्थानीय प्रशासन आपको कहीं गिरफ्तार करता है या वापस लौटाता है, तो आपको वहां से लौट आना है।
सांसद लालवानी बताते हैं कि सभी को अंदेशा था कि अयोध्या तक कारसेवकों को नहीं पहुंचने दिया जाएगा। दो वाहिनी बनाकर प्रशासन को गुमराह करने की योजना तैयार की गई। स्थानीय प्रशासन को गुमराह करने के लिए देशभर से प्रगट वाहिनी के कार्यकर्ता रेल और अन्य साधनों से उप्र तरफ पहुंचे। हम भी ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। हमें यूपी बार्डर पर लोक लिया गया। यहां से सभी प्रगट वाहिनी के कार्यकर्ताओं को लौटा दिया गया। इतने में गुप्त वाहिनी के कार्यकर्ता अयोध्या तक पहुंच गए
Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811