Let’s travel together.

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

0 333

 

जिला भाजपा कार्यालय में डॉक्टर कुसमारिया का जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने साल एवं श्रीफल से किया सम्मान

सी एल गौर  रायसेन

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री डॉक्टर रामकृष्ण कुसमरिया के रायसेन आगमन पर उनका नगर में कई स्थानों पर उसे पुष्पहारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में राज पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉक्टर रामकृष्ण कुसमरिया देर शाम जिला भाजपा कार्यालय भी पहुंचे जहां उनका जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं उनके समर्थकों द्वारा सम्मान के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष जमना सेन, नगर भाजपा अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, सी एल गौर, मोहन चक्रवर्ती मोहन चक्रवर्ती, अमित कटिहार, जीतू ठाकुर, ब्रज विश्वकर्मा, राकेश मालवीय, श्री रावत सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कुर्मी समाज ने किया डॉक्टर कुसमरिया का स्वागत सम्मान

राज पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायसेन नगर आगमन पर डॉ रामकृष्ण कुशमारिया का भोपाल मार्ग स्थित जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारीयो एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कुर्मी समाज की ओर से उनका साल एवं श्रीफल से सम्मान भी किया गया। इस मौके पर समाज के मुरली मनोहर गौर, बदामी पटेल, नारायण सिंह स गौर, मुन्नालाल पटेल, नितेश पटेल, श्री कृष्ण गौर , हेमराज गौर, कपिल पटेल, अश्विनी पटेल, खेमचंद गौर, हितेश गौर, निलेश गोर, गोविंद सिंगरौली राम सिंह गौर लक्ष्मी नारायण गौर, चंदर गौर, वीरेंद्र गौर, ज्ञान सिंह गौर सहित कुर्मी समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर कुशमारिया का जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में अमित श्रीवास्तव के निवास पर भी डॉक्टर कुशमारिया का स्वागत सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811