Let’s travel together.

भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर हादसा, यूआरएम के फिनिशिंग एरिया में ठेका श्रमिक बकेट के हैंडल से टकराया, गंभीर रूप से घायल

0 149

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल के फिनिशिंग एरिया में बुधवार को एक दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में एक ठेका श्रमिक बाबूलाल 33 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संयंत्र के भीतर स्थित में गेट अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार हो रहे हादसे की वजह से सुरक्षा उपाय एवं उसके पालन को लेकर कर्मचारी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल के फिनिशिंग एरिया में यह दुर्घटना सुबह 11:30 बजे के करीब हुई। बताया जाता है कि पल्पित क्रमांक 8 में कटे हुए रेल पीस जिसे स्क्रैप कहा जाता है उसे कलेक्ट करने के बाद ट्रेन क्रमांक 422 द्वारा बकेट के माध्यम से निकाला जा रहा था।

इस बकेट को प्लेटफार्म पर रखा जाना था इस दौरान ही वहां काम कर रहे ठेका श्रमिक बाबूलाल बकेट के हैंडल से टकरा गया। बताया जाता है कि हैंडल से टकराने की वजह से बाबूलाल नीचे गिर गया उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास मौजूद कर्मचारियों ने उसे उठाकर सेंटर के भीतर स्थित में गेट अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ठेका श्रमिक को गंभीर चोट आई है। उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं इन हाथों में नियमित कर्मचारियों के अलावा ठेका श्रमिक बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे हैं। कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी की वजह से इस तरह के हाथ से हो रहे हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद संयंत्र के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811