Let’s travel together.

तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, बड़ी दुर्घटना टली, आठ को सामान्य चोट, शेष यात्री सुरक्षित

0 80

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर के खरहरा नाला के पास तीर्थयात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं शेष सभी 34 तीर्थयात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी तीर्थयात्रियों के लिए वाड्रफनगर के सामुदायिक भवन में ठहराया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक सक्रिय हैं।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद जिले से 42 श्रद्धालु टूरिस्ट बस से तीर्थयात्रा पर निकले थे। इन सभी को बनारस,अयोध्या, वृंदावन जाना था। बुधवार की सुबह बस वाड्रफनगर के खरहरा नाला के समीप पहुंची थी। उसी दौरान तेज गति की पिकअप सामने से आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया। बस मोड़ पर पलट गई। दुर्घटना के समय बस की गति धीमी थी इसलिए ज्यादा गंभीर चोट नहीं है। बस धीरे -धीरे सड़क किनारे लुढ़क गई थी।

दुर्घटना के बाद यात्रियों में कोहराम मच गया। सभी दुर्घटनाकारित बस से बाहर निकले। इधर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी घटनास्थल पहुंचे। सभी को सुरक्षित तरीक़े से वाड्रफनगर लाया गया। जिन आठ यात्रियों को चोट आई थी उन्हें सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती किया गया है। शेष सभी यात्री सुरक्षित है।

सामुदायिक भवन में सभी के रुकने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर के खरहरा नाला के पास लगातार सड़क हादसे हो रहे है। यहां सड़क सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खतरनाक मोड़ के कारण थोड़ी सी असावधानी से वाहनें अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811