Let’s travel together.

जल है अनमोल, सहेजे इसकी हर एक बूंद – प्रहलाद भारती

0 66

जल संचय अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद ने किया बोरी बंधान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पानी हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है इसको संरक्षित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। वर्षा जल को सहेजने का कार्य हमें बड़े स्तर पर करना है। इसमें जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओ द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। उक्त विचार श्री प्रहलाद भारती जी पूर्व विधायक पूर्व उपाध्यक्ष म. प्र. पाठ्य पुस्तक निगम राज्य मंत्री दर्जा द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड शिवपुरी अंतर्गत सतनवाड़ा सेक्टर के ग्राम सतनवाड़ाकला में आयोजित जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक शिवपुरी शिशुपाल सिंह जादौन, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र राजपूत, प्रस्फुटन समिति प्रमुख रमेश सेन, परामर्शदाता रेखा समाधियां प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिला समन्वयक डॉ रीना शर्मा के मार्गदर्शन में जा रहे हैं जल संचय अभियान अंतर्गत विकासखंड शिवपुरी के विभिन्न ग्रामों में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियो, नवांकुर संस्थाओं एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों एवं मेंटर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार जल के संचय हेतु चलाए जा रहे जल संचय अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। एवं प्रत्येक सेक्टर में नदी में बहते हुए जल को सहेजने हेतु बोरी बंधान किया जा रहा है।
ग्राम सतनबाड़ा में आयोजित इस बोरी बंधान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती जी द्वारा सभी को जल संचय हेतु जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में रामनिवास धाकड़,धनीराम धाकड़ओमप्रकाश सेन, पंचायत सचिव यतीश अग्रवाल,शिव सिंह,सुखदेव धाकड़, दयाकिशन धाकड़, खेमचंद पाल, रीता बाथम,रचना कुशवाह, अर्चना सेन, राहुल रावत, शकुन धाकड़, प्रीति धाकड़ सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं छात्रों द्वारा सहभागिता की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811