Let’s travel together.

अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्‍तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की मांग, मंत्री ने CM को लिखा पत्र, बोले- स्‍कूल-कालेज भी रहे बंद

0 82

रायपुर। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्‍तीसगढ़ में भी उत्‍सव मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की मांग की है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर का भव्य लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर पूरे दुनिया भर के सनातनी हिंदू धर्मावलंबी हर्षित है। इस दिन पूरी दुनिया रामोत्सव मनाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री साय से पत्र में कहा कि इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कालेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सके।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री साय ने श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को छत्‍तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित कर रखा है। मुख्यमंत्री साय ने इस बारे में आबकारी विभाग को निर्देश जारी किया है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस दिन देसी-विदेशी शराब दुकानें बंद रहेगी साथ ही होटल, बार, रेस्टोरेंट, क्लब में भी शराब परोसने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811