Let’s travel together.

कलेक्टर के पहल पर किसान चौपाल के माध्यम से किया जा रहा है ई केवाईसी सत्यापन

0 577

फसल बीमा हेतु कृषकों को किया जा रहा है प्रोत्साहित

धान के बदले अन्य फसल लेने कृषकों को दी जा रही है चौपाल में जानकारी

सुरेन्द्र जैन रायपुर

कलेक्टर सौरभ कुमार के पहल पर रायपुर जिले के समस्त सेवा सहकारी समिति में 23 मार्च से 4 अप्रैल तक किसान चौपाल खरीफ अभियान का आयोजन जा रहा है । जहां कृषकों के मध्य कृषि विभाग की वर्तमान में संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कृषक चौपाल के माध्यम से कृषकगण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पीएमकिसान सम्मान निधि योजना अंतर्गतई-केवाईसी सत्यापन कार्य करवा रहे है। साथ ही किसान चौपाल के माध्यम से मैदानी कृषि अधिकारियों द्वारा खरीफ फसल का जोखिम कम करने हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल का बीमाकराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कृषि अधिकारियों ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत रायपुर जिले को 6211 हे. में फसल परिवर्तन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस संदर्भ में सबसे अधिक 5 प्रतिशत एवं सबसे कम 5 प्रतिशत धान विक्रयकर्ता कृषकों को धान के स्थान पर अन्य फसल लेने हेतु प्रेरित कर फसल परिवर्तन से होने वाले लाभ की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि फसल परिवर्तन में कृषकों से उनके द्वारा अपनाए जाने वाली फसल की जानकारी लेकर बीज व्यवस्था का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। गौठानों में गोबर की खरीदी कर उससे वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट व सुपर कम्पोस्ट प्लस का उत्पादन कर सहकारी समिति में भण्डारण कराकर अग्रिम उठाव हेतु प्रेरित किया जा रहा है। वर्मी खाद से फसलों व भूमि को होने वाले लाभ की जानकारी कृषकों को दी जा रही है। चौपाल के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड का निर्माण हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811