Let’s travel together.

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र

0 69

– गैरतगंज में हुआ आयोजन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सहभागिता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आधार बनाकर केंद्र सरकार लगातार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को सशक्त बनाने के विषय में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे कार्यकर्ता योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811