Let’s travel together.

पानी भरने के दौरान हुए विवाद में हत्या, 6 लोगों पर मामला दर्ज, चार गिरफ्तार

0 93

सिरोंज। पानी भरने को लेकर ग्राम बेरखेडी दो पक्षों में हुए विवाद और मारपीट में 6 दिन बाद इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को सिरोंज थाने के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों पर हत्या की धारा सहित अलग’अलग धाराओं में मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

2 जनवरी को क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी गांव में नल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें करण सिंह अहिरवार घायल हो गया था जिसकी सोमवार को भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने थाने परिसर के बाहर चक्का जाम कर दिया। गुस्साए परिजनों का कहना था कि जिन लोगों के कारण आज करण सिंह मौत हुई है उनके मकान पर शासन प्रशासन बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करें। हालाकि पुलिस ने आरोपित सटटू यादव, सोनू यादव, रामगोपाल, रामबाबू सहित कुल 6 लोगों पर धारा मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2 जनवरी को करण सिंह ने अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचकर एक आवेदन दिया जिसमें उसने बताया था कि नल पर पानी भरने को लेकर गांव के ही सट्टू यादव, सोनू यादव ने विवाद किया और घर पर आकर अपशब्‍द कहे। जिस पर सिरोंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन शाम के समय जब करण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो रात्रि के समय उक्त आरोपितों ने घर पर हमला कर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान करण सिंह बुरी तरह घायल हो गया परिजनों ने पुलिस को शिकायत की जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को सिरोंज के शासकीय अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811