Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री के बंगले से TV, AC, सोफा, माडयूलर किचन का सामान गायब, जायसवाल ने पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप

0 75

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सिविल लाइन स्थित सरकारी बंगला आवंटित हुआ है। बंगले में पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया निवासरत थे। कुछ दिन पहले ही पूर्व मंत्री ने बंगला खाली किया है। बंगले से एसी, सोफा, टेलीविजन, माडयूलर किचन का सामान गायब है।

शिफ्ट होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया तो बंगले की स्थिति देखकर हैरान रह गए। बंगले में जहां-जहां एसी लगे थे, वो जगह खाली थे। जिन कमरों में बड़ी एलईडी लाइटें लगी थीं वो जगह भी खाली है। इतना ही नहीं किचन में भी खासी तोड़फोड़ के निशान थे। माड्यूलर किचन सिस्टम भी गायब था।

स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि बंगले से जितना भी सामान गायब हुआ है, उसकी रिकवरी कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो कुर्की तक कराएंगे। पुलिस में भी इसकी शिकायत की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |     प्रफुल्लचन्द्र राय ने भारतीय रसायन शास्त्र को समृद्धशाली किया : डा. निघोजकर     |     सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811