Let’s travel together.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान

0 59

पहले दो डॉक्टर थे एक के नहीं आने पर दूसरा मरीजों को संभाल लेता था, लेकिन अब एक डॉक्टर , प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करवाना मजबूरी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में 5 दिनों से डॉक्टर के अभाव में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर मरीजों को प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पलक पटेरिया पदस्थ है। उनके अवकाश पर चले जाने या कहीं और ड्यूटी लग जाने के बाद अस्पताल में कोई दूसरा डॉक्टर उपलब्ध नहीं होता है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज से लगभग 50 गांव जुड़े हुए हैं, जहां के ग्रामीण छोटे-बड़े रोगों के उपचार के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है या फिर मजबूरन निजी चिकित्सकों के यहां महंगा इलाज कराना पड़ रहा है, जिससे गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर की पदस्थापना की जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सके और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।

अरुण सेन, मुकेश लोधी, मुकेश साहू, संजय साहू, छत्रपाल साहू, पूरन साहू, राकेश कुशवाह, अमर सिंह मीणा, दिनेश साहू सहित कई आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि  पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर पदस्थ थे, जिससे एक डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर भी दूसरे डॉक्टर द्वारा मरीजों का उपचार हो जाता था। लेकिन वर्तमान में केवल एक ही डॉक्टर पदस्थ है। उनके अवकाश पर जाने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी रूप से कम से कम दो डॉक्टर पदस्थ किए जाएं, ताकि किसी एक के अवकाश पर रहने पर भी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सके।

कुछ ग्रामीणों ने आरोप भी लगाया की जन्म प्रमाण पत्र बनाने में भी अस्पताल में आनाकानी की जा रही है कई बार ग्रामीणों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटना पड़ रहा है। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बन पा रहा है।

दीपिका चंदेल ने बताया कि 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है अगर इसके बाद कोई जन्म प्रमाण पत्र बन बाता है तो शपथ पत्र लगता है। सारा काम डिजिटल हो गया है जिस कारण जिला स्तर पर ही यह प्रक्रिया पूरी होती है। इस कारण डिजिटल प्रमाण पत्र बनने में देरी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं की गई तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इनका कहना हे 

मैं अपनी पुत्री को लेकर दो बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया था लेकिन दोनों ही बार डॉक्टर नहीं मिला जिससे मुझे प्राइवेट इलाज करना पड़ा।

मुकेश स्थानीय निवासी दीवानगंज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा ही यह स्थिति बनी रहती है मरीजों को प्राइवेट डॉक्टर के पास जाना पड़ रहा है। जिससे गरीब तबके के लोग परेशान होते रहते हैं। दीवानगंज अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहना चाहिए।  24 घंटे तो छोड़ो यहां 8 घंटे भी डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

मोनू साहू स्थानीय निवासी अंबाडी 

दीवानगंज में पदस्थ डॉक्टर पलक पटेरिया एक दिन की छुट्टी पर है इससे पहले उनकी ड्यूटी सांची सिविल अस्पताल में लगाई गई थी। कल से डॉक्टर रेगुलर दीवानगंज अस्पताल में उपलब्ध रहेगी।

लक्ष्मी कुमार बीएमओ सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811