Let’s travel together.

संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सागर ने दमोह को 8 विकेट से हराया

0 544

राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में सम्भाग का नाम रोशन करें:प्राचार्य

धीरज जॉनसन

दमोह। पी जी कॉलेज के मैदान पर चल रहे संभाग स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सागर ने दमोह पर जीत हासिल की।


प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार के मार्गदर्शन में चल रही इस खेल प्रतियोगिता के प्रारम्भ में डॉ पीके जैन द्वारा खिलाड़ियों से परिचय लिया गया इसके उपरांत स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ वीपी सिंह और प्रह्लाद राय ने दोनों टीम के कप्तान से टॉस करवाया जिसमें दमोह ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 15 ओवर में 4 विकेट खो कर 82 रन बनाए पर सागर ने बाद में बैटिंग कर 2 विकेट खो कर दमोह के द्वारा दिये गए लक्ष्य को प्राप्त कर 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।


प्राचार्य डॉ के पी अहिरवार ने विजेता-उपविजेता को ट्राफी प्रदान करते हुए टूर्नामेंट आयोजन की सफलता पर स्पोर्ट्स ऑफिसर औऱ उनकी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों से कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सागर सम्भाग का नाम रोशन करें।
स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ वीपी सिंह ने बताया कि प्राचार्य द्वारा खेल प्रतियोगिता के लिए हमेशा सहयोग के कारण आयोजन सफल होते रहे है व आगामी 7 फरवरी से प्रारम्भ होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए इनमें से चयनित छात्राये ग्वालियर जाएंगे।


मैच के एम्पायर प्रह्लाद राय,आयुष और स्कोरर प्रभात रहे, मैदान पर प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार, डॉ के के दुबे,डॉ हरिओम दुबे,डॉ अनिल जैन,धीरज जॉनसन,रोहित अठ्या-क्रिकेट कोच, प्रतियोगिता टीम मैनेजर प्रिया थापा, सत्यनारायण लड़िया,प्रशांत सूर्यवंशी, कृतिका ठाकुर, कॉलेज स्टाफ औऱ छात्रों की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811