अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओर मानव सेवा समिति के द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय, बेगमगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम प्रियंका भलावी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता,मानव सेवा समिति के संरक्षक संतोष कंड्या,रमेश , भार्गव,एबीवीपी कार्यकर्ता संस्कार शर्मा ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. साहू, समस्त प अध्यापक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता गौरव तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एबीवीपी नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ठाकुर, नगर मंत्री नवलेश साहू, प्रशु जैन, आशु पाठक एवं आदर्श जैन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।